Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर तैनात रहेगी पुलिस टीम
  • पौड़ी

छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर तैनात रहेगी पुलिस टीम

RNS INDIA NEWS 12/11/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिले के सभी थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों में छुट्टी के समय असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसएसपी पौड़ी ने महिला हेल्प डेस्क की स्कूटियों को पिंक यूनिट का नाम देते हुए स्कूलों की छुट्टी के समय इनको स्कूलों के बाहर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी श्वेता चौबे ने जिले में उपलब्ध सिटी पट्रोलिंग, हिल पट्रोलिंग, डायल-112 वाहन आदि द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसएसपी ने कहा कि जिले के थानों पर मौजूद सिटी पेट्रोलिंग, हिल पट्रोलिंग चीता आदि वाहनों की कोडिंग प्रतिसार निरीक्षक रेडियो द्वारा की जाएगी। कहा कि इन वाहनों की हर घंटे की लोकेशन लॉगबुक में नोटकर कार्यवाही भी प्रतिसार निरीक्षक द्वारा की जाएगी। कहा कि थाना क्षेत्रों में इन वाहनों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्विक रिस्पोन्स टाइम को कम कर कार्यों में पारदर्शिता लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने जिले के थाना पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार में चीता वाहन को हर दिन चलायमान स्थिति में रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने हर थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में हर दिन भ्रमण के दौरान अपनी-अपनी लोकेशन भेजने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि जिले के थाना कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी में मौजूद महिला हेल्प डेस्क की स्कूटियों को पिंक यूनिट नाम दिया जाएगा। पिंक यूनिट में नियुक्त कर्मचारियों का कार्य थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी के समय स्कूल कॉलेज परिसर के बाहर मौजूद रहकर शांति व कानून व्यवस्था बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान डायल-112 वाहन भी स्कूल कॉलेजों के बाहर तैनात रहेंगे। रेडियो निरीक्षक पिंक यूनिट स्कूटियों की लोकेशन लॉग बुक में नोट कर यूनिट में नियुक्त कर्मचारियों की हर घंटे लोकेशन लेकर हर दिन उनके कार्यों का विवरण उपलब्ध कराएंगे। बैठक में एएसपी संचार अनूप काला, रेडियो निरीक्षक मनोज पांडे, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार, एससी एमटी परिवहन शाखा विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार दिवसीय नंदासैंण मेले का हुआ समापन
Next: सीएम धामी ने की महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सबंध में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.