Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्र संघ महासचिव से मारपीट में पांच पर केस दर्ज
  • पौड़ी

छात्र संघ महासचिव से मारपीट में पांच पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र संघ महासचिव सम्राट राणा ने विवि गेट पर सोमवार रात को युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पांच युवकों पर नामजद मुकदर्मा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी सम्राट राणा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है। जिसे पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे विवि गेट के सामने यह घटना हुई। इस संदर्भ में महासचिव सम्राट राणा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। तहरीर में छात्रसंघ महासचिव सम्राट ने कहा है कि रात में उनके ऊपर कुछ युवाओं ने नशे में लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। छात्रसंघ चुनाव की हार के कारण उनके विरोधी उनसे रंजिश रखे हुए हैं। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर रवि सैनी का कहना है कि विश्वविद्यालय गेट के पास छात्रसंघ महासचिव के साथ हुई मारपीट की घटना में पांच नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। मामले की विवेचना एसएसआई संतोष पैथवाल कर रहे हैं। एसएसआई पैथवाल ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से सूरज नेगी ने भी शिकायती पत्र दिया है। जिसे जांच में शामिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां पर घटना हुई है वहां आस-पास के सीसीटीवी फुटेज ली जा रही हैं। फुटेज व अन्य सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
Next: बार काउंसिल की नौ समितियों की चुनाव प्रक्रिया शुरू

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.