Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छात्रसंघ और संगठन होते हैं राजनीति की प्रयोगशाला: रेखा आर्या
  • अल्मोड़ा

छात्रसंघ और संगठन होते हैं राजनीति की प्रयोगशाला: रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 20/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने रानीखेत विधानसभा प्रवास पर पहुंची। जहां उन्होंने बिनसर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव का रुद्राभिषेक व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री का राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया। राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि छात्रसंघ और संगठन राजनीति की प्रयोगशाला होते हैं। यहाँ से जो विद्यार्थी आगे निकलते हैं। वही राजनीति में अपना परचम लहराते हैं। प्रदेश और देश की राजनीति में आज जो भी नेता कद्दावर रूप से सक्रिय हैं। वह कभी न कभी छात्र संगठनों से जुड़े होंगे। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी इस दौरान मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया। मंत्री रेखा आर्या ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि धामी सरकार ने बहन, बेटियों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देकर उनका सम्मान किया है। कहा कि बेटियां सरकारी नौकरियों की तैयारी करें, जिससे आपको आरक्षण का लाभ मिल सके। कहा कि अगर नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और इरादे नेक हो, तो आप अपने मन मुताबिक परिणाम ला सकते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य पुष्पेश पांडे, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, संचालनकर्ता प्रोफेसर डॉ. पारुल भारद्वाज, प्रोफेसर खेल विभाग डॉ सचि शाह, मंडल मंत्री रानीखेत अशोक पंत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भरत भूषण सिंह, मंडल अध्यक्ष मजखाली भूपाल परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीप पाण्डे, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल बिष्ट सहित छात्रसंघ पदाधिकारी तथा कॉलेज प्रबंधन और समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव ड्यूटी के दौरान कार्मिकों के मेडिकल की जांच को होगी टीम गठित
Next: अपर सचिव स्वास्थ्य ने जांची स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.