Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राज्यसभा सांसद ने किया बौद्ध महोत्सव-2022 का शुभारंभ
  • हरिद्वार

राज्यसभा सांसद ने किया बौद्ध महोत्सव-2022 का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
03 (41)

महात्मा बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की जरुरत: डॉ. सैनी

रुड़की। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार उत्तराखंड जनजागृति समिति की ओर से बौद्ध महोत्सव-2022 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी ने कहा कि हमें महात्मा बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। जिन्होंने अहिंसा,समरसता, समानता का संदेश दिया। नगर निगम सभागार में आयोजित महोत्सव का राज्यसभा सांसद ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश आज के समय में हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भारत की धरती से महात्मा बुद्ध का विशेष नाता रहा और महात्मा बुद्ध के सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बनने की कथा केवल निर्वाण प्राप्त की कथा नहीं, बल्कि यह उन सभी लोगों का मार्ग प्रशस्त करती है,जो व्यक्ति अपने ज्ञान, धनसंपदा से दूसरे की वेदना व दुख दूर करने का प्रयास करते हैं। विशिष्ट अतिथि मेयर गौरव गोयल ने महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध का जीवन हम सभी के लिए प्रासंगिक है।जिनके जीवन में दया, क्षमा, गुण विद्यमान है। संस्थान के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि तमाम आक्रमणों के बाद भी बहुत कुछ चीजें आज भी हमारे बीच में हैं जो हमारा मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। भारत की धरती से जितने भी विचार निकले उन भावों में सर्वोच्च भाव सिर्फ मानवता का केंद्र बिंदू रहा। भारत से जो भी विचार पूरे विश्व में निकला, केवल मानवता के हित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ा यह भी हमारे लिए गौरव का विषय है। संजय अरोड़ा, नितिन त्यागी व पंकज नंदा ने कहा कि भारत का अपना महत्व दुनिया में भौतिक उन्नति के कारण तो है ही लेकिन भारत का अपना महत्व बुद्ध का देश होने की वजह से भी है। कार्यक्रम संयोजक राहुल त्यागी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे देश की भूमि से निकलकर मानवता का पाठ पढ़ाने वाले हर देश का मूल मंत्र यह बन गया है। पूरा विश्व आज वासुदेव कुटुंबकम की भावना की ओर अग्रसर हो रहा है। महात्मा बुद्ध का भी यही मूल मंत्र रहा कि दूसरों को बदलने से पहले स्वयं को बदलें। इससे पूर्व कार्यक्रम में अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, बीएल अग्रवाल, राहुल कुमार,सिमोन जायसवाल, दुष्यंत वैष्णवी, शिवांगी, पार्षद हेमा बिष्ट, मनोज कुमार व अनूप राणा, कविता रावत, प्रतिभा चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रा की मौत के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Next: योग वीर सम्मान से सम्मानित किए गए उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मनोज जोशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.