Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • छात्र की आंख में पेन घोपने के मामले में परिजनों ने घेरी कोतवाली, हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

छात्र की आंख में पेन घोपने के मामले में परिजनों ने घेरी कोतवाली, हंगामा

RNS INDIA NEWS 26/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  छात्र के आंख में पेन घोपने के मामले में मंगलवार को कोतवाली में छात्र के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। वह स्कूल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज न होने से आक्रोशित थे। हालांकि इसके बाद स्कूल प्रबंधन व परिजनों में वार्ता हुई। अब दोबारा बुधवार को फिर से वार्ता होगी। मंगलवार को आंख में पेन घोपने के मामले में छात्र मिहीर राणा के परिजन कोतवाली पहुंचे और घेराव कर हंगामा कर दिया। परिजनों के साथ उनके समर्थन में भीड़ कोतवाली में जमा हो गई। छात्र के परिजन स्कूल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि स्कूल ने घटना होने के बाद उन्हें सूचित नहीं किया और बच्चे को लेकर इधर-उधर भागते रहे। उन्हें तब सूचना दी गई जब यहां इलाज के लिए डॉक्टरों ने मना कर दिया और बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। छात्र की मां ममता देवी का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने हल्द्वानी इलाज के दौरान उन्हें छोड़ दिया था। स्कूल प्रबंधन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। बच्चे के इलाज के लिए कई बार स्कूल जाने पर भी उचित इलाज नहीं कराया गया। इधर, स्कूल प्रबंधन ने आरोप को नकारते हुए कहा कि उनके द्वारा एम्स सहित बड़े अस्पतालों में बच्चे को उचित इलाज कराया गया। कोतवाली में बाजार चौकी इंचार्ज पंकज महर, एसआई पंकज पंत दोनों पक्ष के लोगों की समझौते को लेकर घंटों वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि लिखित में समझौता होगा। जिसके तहत परिजनों ने छात्र का इलाज, आंख सही नहीं होने पर डोनेड की गई आंख के प्रत्यारोपण और इलाज का खर्च वहन करने और छात्र की पूरी शिक्षा का खर्च स्कूल की ओर से उठाए जाने की मांग रखी। स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को इस बारे में जवाब देने की बात कही। यहां ग्राम प्रधान मंजीत सिंह,कांग्रेस नेता नरेंद्र आर्य, राहुल सिंह, राम किशन, बंटी राणा, कृष्णा देवी, ओमप्रकाश, ज्ञान सिंह, ओमप्रकाश, राम सिंह, स्मिता राणा, मिथलेश, वीरेंद्र सिंह, महानंद सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलादेवी में शिक्षकों ने अतिरिक्त कार्यभार त्यागा
Next: ग्राम सारकोट का भ्रमण कर हरिद्वार के अधिकारियों ने समझा आदर्श मॉडल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.