Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चालदा महासू महाराज ने किया समाल्टा मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश
  • देहरादून

चालदा महासू महाराज ने किया समाल्टा मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। छत्रधारी चालदा महाराज पालकी, छड़ी व देव चिन्हों ने बुधवार तडके चार बजे समाल्टा स्थित मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया है। गर्भ गृह में प्रवेश के दौरान गर्भ गृह से लेकर पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोचार व चालदा महाराज के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। अपने आराध्य देव की भक्ति में लोग लीन हो गये। मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक हजारों की संख्या में लोग मंदिर परिसर में चालदा महाराज के दर्शनों के लिए एकत्र रहे। रातभर लोग महाराज की एक झलक पाने के लिए तरसते रहे। देर रात तक जब देव पालकी नहीं पहुंची तो बच्चे व महिलायें बडी संख्या में रात को घर निकल गये। लेकिन बुधवार तडके चार बजे से ही लोगों का अपने आराध्य देव की एक झलक पाने व मन्नत मांगने के लिए तांता लगना शुरु हो गया। मंदिर परिसर में पहुंचे चालदा महाराज व उनके देव चिन्हो के दर्शन दर्शन कर मन्नतें मांगी। चार बजे माहौल उस समय भक्तिमय हो गया जब चालदा महाराज ने मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोंचार व चालदा महाराज के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। महराज के गर्भगृह में प्रवेश के बाद पूजा अर्चना की गई। प्रसाद वितरण किया गया। जिसके बाद सुबह पांच बजे से ही भंडारा शुरु किया गया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। आयोजकों का यह विेशेष प्रबंध था कि भगवान चालदा महासू के भोग व भंडारे से कोई वंचित न रह जाय। इस अवसर पर बजीर दीवान सिंह राणा, खत समाल्टा सदर स्याण अर्जुन सिंह तोमर, कलम सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, चतर सिंह चौहान, सरदार सिंह तोमर, भगत सिंह, जनक सिंह तोमर, अर्जुन सिंह, शूरवीर तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

एक वर्ष तक समाल्टा मंदिर में ही प्रवास करेंगे महाराज
चालदा महासू महाराज एक वर्ष तक समाल्टा स्थित मंदिर में ही प्रवास करेंगे। एक वर्ष बाद चालदा महाराज का अगला पड़ाव खत पशगांव के दसऊ मंदिर में होगा। दसऊ मंदिर में चालदा महासू महाराज दो वर्ष का प्रवास करेंगे। दो वर्ष बाद अगले पड़ाव के लिए निकलेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के आदी युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Next: युवती से दुराचार, मारपीट, गर्भपात कराने में युवक पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.