Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • चेक बाउंस के आरोपी को 6 माह साधारण कारावास
  • टिहरी

चेक बाउंस के आरोपी को 6 माह साधारण कारावास

RNS INDIA NEWS 31/03/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  चेक बाउंस के आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी निशा देवी की अदालत ने 6 माह के साधारण कारावास के साथ 3.8 लाख का अर्थदंड लगाते हुए 3.6 लाख पीड़ित को 20 हजार रूपये राजकीय कोष में जमा करने की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर आरोपी को दो महीने का अतिरिक्त कारवास भुगतना होगा। परिवादी के अधिवक्ता जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रतापनगर ब्लॉक की भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव निवासी कृष्णाचंद पुत्र प्रताप सिंह पंवार की लंबगांव बाजार में कपड़े की दुकान है। बताया कि आरोपी गणेश राणा पुत्र शेर सिंह राणा निवासी ग्राम कंडियाल गांव प्रतापनगर की उससे अच्छी जान-पहचान थी। वह अक्सर पीड़ित की दुकान में आता रहता था। उसके पीड़ित से गुहार लगाई कि वह चिकन सेंटर एंड रेस्टोरेंट खोलना चाहता है, इसलिए उसे मदद की दरकार है। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने उसे साढ़े 6 लाख रूपये उधार दे दिए। आरोपी ने जल्द पैसा वापस देने की बात कही। लेकिन लंबे समय बाद भी उसने पैसा नहीं लौटाया। बाद ने आरोप ने 20 मार्च 2018 को एसबीआई शाखा का 3.50 लाख का चेक पीड़ित को दिया और शेष राशि भी जल्द लौटाने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता पांडेय के अनुसार उनके परिवादी ने जब 8 मई 2018 को चेक आहरण के लिए लगाया तो वह अपर्याप्त राशि के चलते बाउंस हो गया। जिसके बाद 10 मई को नोटिस जारी कराया। लेकिन आरोपी ने नोटिस नहीं रिसीव किया। इसके बाद 27 जून 2018 को कोर्ट में वाद प्रस्तुत कर अपनी धनराशि वापस लौटने की गुहार लगाई। जिसके बाद बचाव और अभियोजन पक्ष ने गवाह और कागजी दस्तावेज प्रस्तुत कर दलीलें रखी। दोनों पक्षों की दलीलें, बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य साक्ष्य के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी निशा देवी की अदालत ने गणेश राणा को दोषी पाते हुए 3.80 लाख रुपये का अर्थदंड और 6 माह कारावास की सजा सुनाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हादसे में मौत के मामले में बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज
Next: दुष्कर्म करने वाले भतीजे को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.