Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • आईपीएल 2021 : चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हराया
  • खेल

आईपीएल 2021 : चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हराया

RNS INDIA NEWS 20/09/2021
rns featured image new

दुबई। रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 88) रन की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ के 58 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 88 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम सौरव तिवारी के 40 गेंदो पर पांच चौकों की मदद नाबाद 50 रन के बवजूद 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी।
चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट और दीपक चहर ने दो विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड और शार्दूल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने अपने चार विकेट महज 58 गवां दिए। इसके बाद तिवारी ने सधी हुई पारी खेल टीम को मुसीबत से निकालने की कोशिश की, हालांकि वह सफल नहीं हो सके। मुंबई की पारी में तिवारी के अलावा च्ंिटन डी कॉक ने 17, अनमोलप्रीत सिंह ने 16, कप्तान कीरोना पोलार्ड ने 15, ईशान किशन ने 11, क्रुणाल पांड्या ने चार, सूर्यकुमार यादव ने तीन और एडम मिलने ने 15 रन बनाए जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले सीएके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। पर सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को संतोष जनक स्कोर तक पहुंचाया।
गायकवाड़ के अलावा ब्रावो ने धुआंधार पारी खेलते हुए महज आठ गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 23 रन की पारी खेली।
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अलावा रवींद्र जडेजा ने 26, सुरैश रैना ने चार और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और एडम मिलने को दो-दो विकेट मिले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 76वें सत्र की एक उच्च स्तरीय बैठक को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Next: बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 59000 और निफ्टी 17500 के पार

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.