Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चेन्नई में बारिश से हाल बेहाल, अब तक 14 की मौत, फ्लाइट्स भी सस्पेंड
  • राष्ट्रीय

चेन्नई में बारिश से हाल बेहाल, अब तक 14 की मौत, फ्लाइट्स भी सस्पेंड

RNS INDIA NEWS 12/11/2021
rns featured image new

चेन्नई (आरएनएस)। तमिलनाडु के कई हिस्सों में बीती शाम को भारी बारिश हुई। यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण राज्य में कम से कम अगले दो दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है। चेन्नई और आसपास के चेंगलपेट, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और विल्लुपुरम में बीती शाम को बिना रुके बारिश हुई। बारिश और बाढ़ ने अब तक 14 लोगों की जान ले चुकी है।
भारी बारिश से चेन्नई का हाल बेहाल है। शहर के अधिकांश गलियों में पानी भर गया है। जलजमाव के कारण झुग्गियों में रहने वाले लोगों का भी नुकसान हुआ है। हालांकि प्रशासन बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियाव चला रहा है।
तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान तंजावुर और तिरुवरुर जिलों में भारी बारिश से दो और लोगों की मौत हो गयी। इसकी के साथ जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। वहीं भारी बारिश के कारण अबतक 157 मवेशियों की मौत हो गयी है। राज्य में भारी बारिश से तबाही मची हुई है जिसमें 1146 झोपड़ी और 237 मकान क्षतग्रिस्त हो गए हैं।

चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग सस्पेंड
अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण यहां उड़ानों का आगमन शाम तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि प्रस्थान जारी रहेगा। चेन्नई एयरपोर्ट ने एक ट्वीट में कहा, भारी बारिश और हवाओं के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर आगमन गुरुवार को दोपहर एक बजे से लेकर शाम छह बजे तक निलंबित रहेगा। प्रस्थान जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा पहलू और हवा की गंभीरता को देखते हुए निर्णय लिया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में शाम को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जिसके गुरुवार शाम को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच तट को पार करने की संभावना है। चेन्नई में भी 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

सीएम ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को अधिकारियों को सतर्क रहने और तूफानी मौसम के मद्देनजर समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर प्रकाशम, नेल्लोर, चित्तूर और कडप्पा के जिला कलेक्टरों के साथ एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस के दौरान, सीएम ने विशेष रूप से नेल्लोर और चित्तूर जिलों में भारी बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैयार हैं। उन्होंने कलेक्टरों को बाढग़्रस्त क्षेत्रों के लोगों की उचित सुविधाओं के साथ देखभाल के लिए राहत शिविर तैयार करने के निर्देश दिए और प्रत्येक पीडि़त को एक-एक हजार रुपये की राहत राशि प्रदान करने के लिए कहा है।

राहुल की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील- चेन्नई में बारिश से प्रभावित लोगों की करें मदद
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में मदद करें। उन्होंने ट्वीट किया, चेन्नई में भारी बारिश चिंता का विषय बन गई है। वहां के अपने भाइयों-बहनों से आग्रह है कि वे सुरक्षा उपायों का अनुसरण करें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे राहत एवं बचाव कार्य में मदद करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा के 12 विधायकों पर लटकी है अयोग्य की तलवार
Next: परिजनों द्वारा शादी तय करने से नाराज युवती ने जीवनलीला की समाप्त

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.