Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैमिकल से भरा टैंकर लीक होने से मचा हड़कंप
  • ऊधम सिंह नगर

कैमिकल से भरा टैंकर लीक होने से मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री में पंजाब से आये कैमिकल से भरे टैंकर के लीकेज होने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री कर्मियों की सूचना पर दमकल कर्मी फैक्ट्री में पहुंचे और लीकेज को किसी तरह रोका। लीकेज से कैमिकल को निकालकर करीब तीन गाड़ियों में भरे पानी को कैमिकल में डाला गया। करीब आधे घंटे तक चले अभियान के बाद किसी तरह कैमिकल को डायलूट किया गया। इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों के साथ ही दमकल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब सवा 9 बजे पंजाब के राजपुरा से एक कैमिकल का टेंकर नैश्ले फैक्ट्री के यार्ड में पहुंचा। टैंकर में कैमिकल निकलता देख वहां कर्मचारियों में खलबली मच गयी। फायर सैफ्टी ऑफिसर रामजद यादव ने सुबह करीब 9:45 बजे सूचना पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने तुरंत टैंकर को फैक्ट्री से निकालकर खाली स्थान पर खड़ा करने को कहा गया। सूचना के कुछ देर बाद ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ईशन सिंह फैक्ट्री पहुंचे। इसके बाद आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैमिकल को डायलूट किया गया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ईशन सिंह ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के अधिकारी और वाहन पहुंचने से पहले टैंकर चालक ने टैंकर को फैक्ट्री के बाहर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया था। इसके बाद टैंकर से गैस से लीक कर सामान्य किया गया। ताकि टैंकर से ज्यादा लीकेज न हो सके। उन्होंने बताया कि टैंकर लीकेज की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भेजी जाएगी। फैक्ट्री को कैमिकल के लीकेज होने से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी फैक्ट्री की ओर से नहीं दी गयी है। इस मौके पर सीओ ऑपरेशन अनुषा बड़ौला, पंतनगर थाने के कोतवाल राजेंद्र सिंह, सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोरी गंगा नदी की घाटी में तेजी से घट रहा स्थायी हिमक्षेत्र
Next: बाराकोट में महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.