Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री स्वामी सहित दो की मौत
  • हरिद्वार

कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री स्वामी सहित दो की मौत

RNS INDIA NEWS 07/04/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। इब्राहिमपुर में गणपति केमिकल फैक्ट्री में रविवार देररात लगी आग पर दमकल कर्मियों ने नौ घंटे बाद काबू पाया। आग से फैले धुएं का गुबार आसमान में दूर तक दिखाई दिया। सोमवार सुबह पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर फैक्ट्री के मलबे को जेसीबी से हटाया। मलबे से फैक्ट्री मालिक समेत दो लोगों के जले शव बाहर निकाले गए। पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर की एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर सिडकुल और हरिद्वार से दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर लगाया गया लेकिन फैक्ट्री जलकर राख हो गई। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद कंपनी मालिक सत्तर वर्षीय हरिश्चंद्र अग्रवाल निवासी हरिलोक कालोनी ज्वालापुर और 21 वर्षीय कर्मचारी संजय पुत्र डालचंद निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी इब्राहिमपुर की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा कर्मचारी 35 वर्षीय जोगिंदर पुत्र जाती राम निवासी रायसी, लक्सर आग से झुलसकर गंभीर घायल हुआ है। उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

टैंकर में आग लगने से पूरे गोदाम में फैली
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि रविवार देररात एक टैंकर कैमिकल लेकर फैक्ट्री गोदाम में पहुंचा था। इस बीच टैंकर में आग लग जाने से पूरे गोदाम में फैल गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार और सिडकुल फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकल गया और एक कर्मचारी जो झुलस गया था, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किन कारणों से यह आग लगी है इसकी जांच की जा रही है।

कैमिकल फैक्ट्री का लाइसेंस था या नहीं जांच होगी
कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग को लेकर सोमवार सुबह फोरेंसिक टीम और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने पूरे मामले की जानकारी ली और मीडिया से बातचीत में बताया कैमिकल कंपनी में तीन लोग अंदर थे। इनमें से एक को रविवार रात ही निकाल लिया गया था। दो व्यक्तियों का शव मलवे में दबा हुए मिले। उन्हें रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। घायल कर्मचारी का इलाज किया जा रहा है। कहा कि इस तरह की कंपनियों का सत्यापन कर जांच की जाएगी। साथ ही इस कंपनी की भी जांच की जाएगी कि इसका लाइसेंस है या नहीं। कंपनी का नाम गणपति कैमिकल बहादराबाद बताया जा रहा है। मौके पर शासन प्रशासन के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल
Next: 8 अप्रैल को छात्रों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजोल की गोली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.