Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल
  • चमोली

बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल

RNS INDIA NEWS 07/04/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए सोमवार को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अग्रिम दल बदरीनाथ पहुंचा। इस दल का नेतृत्व मंदिर समिति के अवर अभियंता गिरीश रावत ने किया। दल में 15 मंदिर कर्मचारी, अधिकारी, स्वयंसेवक और 15 मजदूर शामिल हैं। दल का उद्देश्य धाम में विभिन्न तैयारियों को अंतिम रूप देना और यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करना है। इससे पहले, 27 मार्च को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ पहुंचकर कपाट खुलने से पूर्व की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अग्रिम दल द्वारा मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, पूजा काउंटरों, दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय और मंदिर परिसर के आसपास सौंदर्यीकरण कार्य, विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, सफाई और मरम्मत कार्य किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलने जा रहे हैं और प्रदेश सरकार द्वारा चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए चार बार धाम का दौरा कर चुके हैं और स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को सभी आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। इसके साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं के लिए बैठकें भी की जा चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पालिका परिषद चंबा में हुआ स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
Next: कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री स्वामी सहित दो की मौत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.