Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चीनी मिलों का ब्रेक डाउन हुआ तो कटेगा जीएम और मुख्य अभियंता का वेतन: गन्ना मंत्री
  • ऊधम सिंह नगर

चीनी मिलों का ब्रेक डाउन हुआ तो कटेगा जीएम और मुख्य अभियंता का वेतन: गन्ना मंत्री

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर में गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि अगर चीनी मिलों में ब्रेक डाउन हुआ था तो इसके लिए जिम्मेदार मिल के जीएम और मुख्य अभियंता होंगे। ऐसे होने पर दोनों अधिकारियों के वेतन को काटा जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों ने उत्साहित होकर मिलों में काम नहीं किया और कोई दिक्कत आयी तो वे सस्पेंड करने में भी एक मिनट की चूक नहीं करेंगे। इस दौरान गन्ना मंत्री ने पर्ची का कुंतल 50 से 55 किए जाने की घोषणा भी की। मंगलवार को गन्ना मंत्री विकास भवन सभागार में गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की चीनी मिले वर्षों पुरानी हैं। राज्य की सभी पांचों चीनी मिलों को आधुनिक बनाने के लिए जल्द ही वे वित्तमंत्री से मुलाकात करेंगे इसके बाद मिलों को आधुनिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पेराई सत्र के दौरान चीनी मिलों में ब्रेक नहीं लगेगा। उन्होंने चीनी मिलों के जीएम और अन्य अधिकारियों को दिए निर्देश दिए कि वे अक्टूबर माह तक हर हाल में मिलों को रनअप कर लें। ताकि ब्रेक डाउन की स्थिति न आए। उन्होंने किसानों से कहा कि नकारात्मक सोच के साथ आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। मिलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सकारात्मक स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि मिल चलाने का दायित्व सिर्फ सरकार का नहीं है। इसके लिए सरकार के साथ किसानों को भी साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने जुलाई माह तक 140 करोड़ का बजट गन्ना किसानों को किया है। पहले यह अक्टूबर-नवंबर माह तक होता था। उन्होंने कहा कि 2017 में सितारगंज चीनी मिल बंद हुई थी इसका दुख उन्हें भी हुआ। लेकिन सकारात्मक प्रयासों से वर्ष 2021 में इसे चालू किया गया और साढ़े सात कुंतल गन्ने की पैराई हुई। उन्होंने कहा कि इस बार 12 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। इस दौरान उन्होंने सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झपटमार ने युवक के हाथ से छीना पर्स
Next: डीडीहाट में बाल वाटिका का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.