Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चीनी मिल में आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

चीनी मिल में आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   चीन मिल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने संबंधित फर्म पर शोषण का आरोप लगाते हुए मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए चीनी मिल प्रबंधन से न्याय दिलाने की मांग की। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक के हस्तक्षेप के बाद फर्म ने पांच फरवरी तक समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। गुरुवार को विभिन्न श्रेणी में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने चीनी मिल गेट पर धरना दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि फर्म ने उन्हें पिछले माह का वेतन नहीं दिया है। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। समान श्रेणी के कर्मचारियों को अलग-अलग वेतनमान दिया जा रहा है, जोकि सरकार से निर्धारित वेतनमान से कम है। उन्हें अपने पीएफ के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने फर्म पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह धरनास्थल पर पहुंच गए। संजीव सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से वार्ता की। मर्तोलिया ने फर्म से बात करने के बाद उन्हें पांच फरवरी तक समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान राजेश कुमार, विनीत, रोशन लाल, संजय यादव, नवीन कुमार, मनोज, ब्रह्मानंद, नाजिम, श्याम बिष्ट, किशन, सुमित, धर्मेन्द्र, पुष्पेन्द्र आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुड़ियानी में कार खाई में गिरी, चार घायल
Next: वित्त मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.