Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अमेरीका को पछाड़ चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश, 20 साल में इतनी बढ़ी संपत्ति
  • अंतरराष्ट्रीय

अमेरीका को पछाड़ चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश, 20 साल में इतनी बढ़ी संपत्ति

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

बीजिंग। दुनिया का सबसे ताकतवर देश कहा जाने वाला अमेरिका अब हर मोर्चे पर चीन से पीछे खिसकता दिखाई पड़ रहा है। इस बार चीन ने अमेरिका को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर देश का खिताब हासिल किया है। पिछले 20 सालों में दुनिया की संपत्ति तीन गुना हो गई है। इन सबके बीच सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर ये है कि इन संपत्तियों में चीन की हिस्सेदारी एक-तिहाई है। दुनियाभर के देशों की बैलेंसशीट पर नजर रखने वाली मैनेजमेंट कंसल्टेंट मैकिन्ज़ी एंड कंपनी की अनुसंधान शाखा की रिपोर्ट के मुताबिक चीन अब दुनिया का सबसे अमीर देश बन चुका है। दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले चीन और दूसरी नंबर पर मौजूद अमेरिका के धन का बहुत बड़ा हिस्सा कुछ अमीर लोगों तक ही सीमित है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों अमीर देशों में दस प्रतिशत आबादी के पास सबसे ज्यादा धन है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इन देशों में अमीरों की तादाद तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण अमीर और गरीब देशों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 में दुनिया की कुल संपत्ति 156 खरब डॉलर थी जो साल 2020 यानि की 20 साल के बाद बढ़कर 514 खरब डॉलर हो गई। मैकिन्से ग्लोबल इंस्टीट्यूट के एक सहयोगी जान मिशके ने कहा दुनिया के कई देश तेजी से अमीर हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक कुल संपत्ति का 68त्न हिस्सा अचल संपत्ति के रूप में मौजूद है, जबकि बाकी की संपत्ति में बुनियादी ढांचा, मशीनरी और उपकरण जैसी चीजें शामिल हैं। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात चीन को लेकर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 में चीन की कुल संपत्ति 7 खरब डॉलर थी जो साल 2020 में तेजी से बढ़कर 120 खरब डॉलर पहुंच गई है।
चीन को साल 2000 से पहले ही विश्व व्यापार संगठन में शामिल कर लिया गया था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन की अर्थव्यवस्था ने तब से अब तक कितनी तेजी से वृद्धि की है। 20 साल के समय में दुनिया ने जितनी संपत्ति हासिल की है उसका करीब एक तिहाई हिस्सा चीन के पास है। वहीं रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद अमेरिका की संपत्ति 20 सालों में दोगुनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 में अमेरिकी संपत्ति 90 खरब डॉलर थी। रिपोर्ट का कहना है कि यहां प्रॉपर्टी के दामों में बहुत ज्यादा वृद्धि न होने से अमेरिकी की संपत्ति चीन के मुकाबले कम रही और वह अपना नंबर एक का स्थान गंवा बैठा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांगो में आतंकवादी हमले में 19 की मौत
Next: दिल्ली के रेस्टोरेंट्स में हुक्का बिक्री को मिली अनुमति

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.