Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, शादी तुड़वाने की धमकी देने लगा आरोपी
  • ऊधम सिंह नगर

छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, शादी तुड़वाने की धमकी देने लगा आरोपी

RNS INDIA NEWS 14/04/2025
rns featured image new

सितारगंज। एकतरफा प्यार में पागल युवक की हरकतों ने एक छात्रा को इस हद तक परेशान कर दिया कि उसे स्कूल छोड़ना पड़ा। मामला उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र का है, जहां वार्ड चार इस्लामनगर निवासी जीशान पुत्र नवी अहमद पर छात्रा से लगातार छेड़छाड़ और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से उसे लगातार परेशान कर रहा है। वह रास्ता रोककर शादी के लिए दबाव बनाता है, और इंकार करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की धमकी देता है। छात्रा ने बताया कि जीशान की हरकतों के कारण उसे स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।

परिवार ने जब उसकी शादी तय की तो आरोपी और आक्रामक हो गया। 19 मार्च को बाजार से लौटते समय जीशान ने उसे जबरन रोक लिया, हाथ पकड़कर धमकाया और शादी न करने पर बदनाम करने की बात कही। इस दौरान उसने पीड़िता की फोटो भी मोबाइल से खींची।

छात्रा ने आरोपी पर उसकी शादी तुड़वाने की साजिश रचने का संदेह जताया है। उसका कहना है कि परिजन पहले ही कई बार जीशान की शिकायत उसके घरवालों और रिश्तेदारों से कर चुके हैं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्कृति मंत्री ने गढ़वाली फिल्म के निर्माताओं को किया सम्मानित
Next: हल्द्वानी में बगैर मान्यता संचालित चार और मदरसे सील, दो दिनों में 18 मदरसों पर कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.