Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने छात्रा का हाथ काटा
  • देहरादून

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने छात्रा का हाथ काटा

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

देहरादून। कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ने वाले युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ की छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। छेड़छाड़ पर छात्रा चिल्लाई तो हाथ पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इससे छात्रा का हाथ लहूलुहान हो गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि घटना ईसी रोड स्थित कोचिंग सेंटर की है। वहां सोमवार को छात्रा कोचिंग से निकली और अपनी स्कूटी लेने के लिए बेसमेंट में पहुंची। आरोप है कि बेसमेंट में पहले से कोचिंग में साथ पढ़ने वाला छात्र सक्षम जोशी निवासी सहस्रधारा रोड मौजूद था। आरोप है कि उसने छात्रा को रोका और गलत व्यवहार करने लगा। छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया। आरोप है कि इस पर सक्षम ने उसके गाल पर थप्पड़ मारा। पीड़िता ने चिल्लाते हुए कंप्लेक्स के गार्ड को बुलाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान धारदार किसी चीज से छात्रा का हाथ काट दिया और फरार हो गया। हाथ में गहरा घाव होने पर छात्रा ने दून अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ डालनवाला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सक्षम जोशी के खिलाफ, छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी और सास के हत्यारोपी सोनू की गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर हुई मौत
Next: पोस्टमास्टर समेत तीन पर आरडी खाते में धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.