Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पोस्टमास्टर समेत तीन पर आरडी खाते में धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

पोस्टमास्टर समेत तीन पर आरडी खाते में धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एक महिला ने पोस्ट मास्टर, कैशियर एवं अभिकर्ता पर धोखाधड़ी कर पोस्टऑफिस में खुले उसके दो आरडी खातों से कुल 28 हजार रुपये बतौर लोन के रूप में निकालने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मीनाक्षी पांडेय पुत्री संतोष पांडेय निवासी वार्ड 16 विकास कॉलोनी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कहा, अभिकर्ता सुनीता अरोरा पत्नी सतीश अरोरा के माध्यम से पोस्ट ऑफिस में दो आरडी खाते खुलवाए थे। आरडी खाते में रकम जमा कराने के लिए सुनीता अरोरा उससे रकम ले जाती थी। कुछ दिन पूर्व सुनीता ने उसकी पासबुक अपने पास रख ली। जब उसने सुनीता से अपनी पासबुक ली तो उसमें 21 नंवबर 2020 को लोन के रूप में बीस हजार रुपये और 22 दिसंबर को 2020 को आठ हजार रुपये निकाला जाना अंकित किया गया था। आरोप है कि उसने जब पोस्ट ऑफिस जाकर पूछा तब पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने उसे कोई जानकारी नहीं दी और सुनीता से बात करने की बात कहकर टाल मटोल की। उसने पोस्टमास्टर जीएस गंगोला एवं कैशियर गुणवंत सिंह पर शक होने पर सूचना का अधिकार अधिनियम में खातों संबधी जानकारी चाही। जिसमें उसे अपूर्ण सूचना उपलब्ध कराई गई। आरोप है कि सुनीता ने पोस्टमास्टर जीएस गंगोला एवं कैशियर गुणवंत सिंह से मिलकर छलकपट एवं धोखाधड़ी से उसके दोनों आरडी खातों से 28 हजार रुपये लोन के रूप में निकाल लिए। कानूनी कार्रवाई करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने छात्रा का हाथ काटा
Next: 6 किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.