Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सीएचसी पिलखी के भवन निर्माण को स्वीकृत हुए 14 करोड़
  • टिहरी

सीएचसी पिलखी के भवन निर्माण को स्वीकृत हुए 14 करोड़

RNS INDIA NEWS 26/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को सीएचसी में उच्चीकरण के लिए सरकार ने 14.83 करोड़ रुपए की डीपीआर की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 4 करोड़ 35 लाख 77 हजार 600 रुपये की धनराशि जारी कर दी है। सरकार ने इसके लिए सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया है। गत 17 नवंबर को सरकार ने पीएचसी पिलखी अस्पताल के सीएचसी उच्चीकरण के आदेश के क्रम में सीएचसी के लिए समस्त चिकित्सकों एवं कर्मियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया था। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ.आर राजेश कुमार की ओर से महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए हैं कि डीपीआर में स्वीकृत मदों में इस धनराशि का खर्च किया जाए। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विजयप्रकाश डंगवाल,राजपाल पंवार,दिनेश गुसाईं,मोर सिंह रावत,मोहन सिंह रावत,आशीष प्रभाकर आदि लोगों ने कहा कि पिलखी स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण से क्षेत्र लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।अब गंभीर मरीजों को भी रेफरल अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य करने के लिए क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत सहित पूरी सरकार का आभार जताया है। कहा कि सीएचसी पिलखी को उप जिला चिकित्सालय बनाने के प्रस्ताव को सीएम घोषणा में शामिल हो चुका है। जिसके आदेश भी जारी किए गए हैं। जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री भट्ट के निधन पर संगठनों ने जताया दुख
Next: गंगनहर में डूबकर लापता हुआ लखनऊ का युवक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.