Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया पहुंचे बाबा रामदेव, पतंजलि योग समिति के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का किया शुभारंभ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

चौखुटिया पहुंचे बाबा रामदेव, पतंजलि योग समिति के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 16/10/2022
IMG-20221016-WA0004

अल्मोड़ा/ द्वाराहाट: गेवाड़ घाटी के नाम से मशहूर चौखुटिया के बाखली मैदान में आज बाबा रामदेव का भव्य स्वागत हुआ। आपको बता दें की अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में आज योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे हुए हैं। उन्होंने यहां बाखली के मैदान में पतंजलि योग समिति के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का शुभारंभ किया। इस महासम्मेलन में विभिन्न जिलों से महिला एवं पुरुष साधक भी पहुंचे हैं। महिलाओं ने पारम्परिक कुमाऊनी पिछोड़ा पहन कर मंगल गीतों से उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। महासम्मेलन में बाबा रामदेव ने नारीशक्ति के साथ योग को पर्वतीय क्षेत्रों के गांव गांव तक विस्तार देने को भावी योजना चर्चा की। कहा कि उनके जीवन का हर क्षण, उनका रोम रोम और पूरी संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति है। वे हर भारतीय के जीवन को वैभवशाली बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड की देव भूमि को योग, साधना के लिए विश्व में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि पहाड़ों में सुख सुविधाओं की कमी हो सकती है, लेकिन जीवन का असल आनंद यहां की वादियों में ही है। कहा कि वे कहीं भी जाएं परंतु योग साधना के लिए उत्तराखंड में ही आते हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ के जल, जंगल जमीन और जवानी को संवारने की दिशा में भी काम शुरू किया जा रहा है। पहाड़ के मडुवे व बिच्छूघास से लेकर पहाड़ी गाय के गौमूत्र को खरीदने का बीड़ा उठाया है। बाबा रामदेव ने कहा कि योग करने से हमारा मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और हम मजबूत होते हैं, साथ ही उन्होंने महिलाओं के महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, पतंजलि परिवार कि तरफ योग के साथ साथ बौद्धिक और सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्कूटी देने की बात मंच से कही।

(रिपोर्ट; मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी रुड़की के छात्रों ने फ़तेह की माउंट फ्रेंडशिप
Next: नगर निगम के खिलाफ कोर्ट में जाना नगर हित में नहीं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.