Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्री किराए में होगी वृद्धि
  • देहरादून

चारधाम यात्री किराए में होगी वृद्धि

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि चारधाम यात्रा 2023 में समिति चारधाम यात्री किराए में वृद्धि करेगी। किराये में कितनी वृद्धि होगी इसका फैसला 14 फरवरी को टीजीएमओ मुख्यालय में आयोजित विभिन्न परिवहन कंपनियों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यात्री किराये में 20 प्रतिशत तक वृद्धि करने पर मुहर लग सकती है। समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि बीते साल चारधाम यात्रा में रिकार्ड यात्री आए। लेकिन यात्रा में बसों का संचालन करने वाली रोटेशन समिति की सिर्फ 10 प्रतिशत बसें ही यात्रा पर गई। उन्होंने चारधाम यात्रा के पहले चरण में कॉमर्शियल वाहनों के संचालन को प्राथमिकता देने और यात्री पंजीकरण स्लॉट का आवंटन की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को देने की मांग सरकार से उठाई है।
सोमवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि पिछले वर्ष की असुविधा को ध्यान में रखते हुए 2023 की चारधाम यात्रा में करीब 1500 तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का स्लॉट स्थानीय प्रशासन के पास सुरक्षित रखा जाना चाहिए। कहा कि पिछले साल यात्रा में प्राइवेट वाहनों का दबाव अधिक रहा है, इससे रोटेशन समिति की 90 प्रतिशत बसें यात्रा पर संचालित नहीं हो सकी। इसकी वजह दस्तावेज चेकिंग के नाम पर रोटेशन और अन्य व्यावसायिक वाहनों को चेक पोस्ट पर घंटों रोका जाना और प्राइवेट वाहनों की औपचारिक जांच के बाद तत्काल रवाना करना रहा। कहा कि इस बार यात्रा के पहले चरण में व्यावसायिक वाहनों के संचालन को प्राथमिकता दी जाए। मौके पर रूपकुंड पर्यटन विकास अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, सचिव देवेंद्र रावत, टीजीएमओ उपाध्यक्ष यशपाल राणा, गढ़वाल कांट्रेक्ट कैरिज प्रतिनिधि अजय बधानी, जसपाल रौतेला, प्रेमपाल सिंह बिष्ट, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 फरवरी
Next: टिहरी गढ़वाल में मिला लक्सर से लापता युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.