Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश, तैयारियों की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश, तैयारियों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं में व्यावसायिक दृष्टिकोण के बजाय मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही ‘ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा’ अभियान को प्रभावी बनाने, प्लास्टिक मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, साइनज, सेल्फी प्वाइंट और थीम आधारित इंस्टॉलेशन विकसित करने पर बल दिया। गैस, पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति, पर्याप्त चिकित्सा इकाइयों, अस्थायी अस्पतालों और पशु चिकित्सालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, विश्राम स्थल और स्लॉट प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों और एआई आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने, पुलिस और होमगार्ड की पर्याप्त तैनाती तथा प्रभावी यातायात प्रबंधन पर जोर दिया गया। आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने तथा 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने परिवहन व्यवस्था में वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र और ग्रीन कार्ड समय पर उपलब्ध कराने, दुकानों पर दर सूची प्रदर्शित करने और स्थानीय विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कैबिनेट मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Next: मारपीट में होमगार्ड समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.