Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 16.19.59

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विधानसभा क्षेत्र सल्ट, सोमेश्वर, जागेश्वर और रानीखेत से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं और इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने और प्रगति पर चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की अद्यतन स्थिति समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि उच्च स्तर पर सही जानकारी उपलब्ध हो सके। साथ ही योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और उनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा कार्यों में आ रही बाधाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को निर्धारित प्रारूप में समय पर अद्यतन सूचनाएं उपलब्ध कराने को भी कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 अप्रैल
Next: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश, तैयारियों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.