Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • चारधाम यात्रा को सफल बनाने में व्यापारी करें सहयोग
  • टिहरी

चारधाम यात्रा को सफल बनाने में व्यापारी करें सहयोग

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   चारधाम यात्रा को लेकर तहसील प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यातायात, पेयजल, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव कंडीसौड़ में सभी सुविधाएं दुरुस्त करने को थाना पुलिस ने समन्वय बैठक की। शुक्रवार को कंडीसौड़ के थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने व्यापारियों, टैक्सी संचालकों सहित स्थानीय नागरिकों व बुद्धिजीवी वर्ग के साथ एक बैठक की। वहां मौजूद लोगों से सजग और सुगम चारधाम यात्रा के संचालन के लिए सुझाव दिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार ने बहारी व्यक्तियों के सत्यापन, अवैध तरीके से फेरी करने वालों पर रोक, बाजार में आलवेदर यात्रा मार्ग के सुधारीकरण के दौरान बाजार से हटाए गए सार्वजनिक पेयजल संयोजनों को पुनः स्थापित करने की बात रखी। व्यापारी भूपेंद्र गुसाईं, राजेंद्र खंडूरी ने यात्राकाल के दौरान जाम की स्थिति से निपटने को बाजार के बीच में खड़े वाहनों को तत्काल हटाने की मांग की। समाजसेवी कुलदीप सिंह ने सुलभ इंटरनेशनल को दुरुस्त करने की मांग की। थानाध्यक्ष मान ने सभी सुझावों को लेकर समाधान निकालने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने, आनलाइन ठगी से बचने की जानकारी दी। कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील की। हाइवे के दोनों ओर सुगम चारधाम यात्रा संचालित करने के लिए अव्यवस्थित रूप से डंप की सामाग्री को भी हटाने की बात कही। दुकानदार प्रतिष्ठानों में रेट सूची चस्पा करने, कूड़ादान लगाने को कहा गया। इस मौके पर सोबन कुमाईं,अरूण खंडूरी, विजय रौतेला,सुमन सिंह गुसाईं, लाखीराम उनियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापार मंडल के नाम पर अवैध वसूली पर भड़के व्यापारी
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आंदोलन होगा तेज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.