Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित

RNS INDIA NEWS 25/10/2020
char dham

देहरादून। विजयदशमी के पावन पर्व पर रविवार को बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय किया गया। गंगोत्री मंदिर के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर 15 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। दशहरा के पावन पर्व पर मंदिर समिति की बैठक में गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद करने का मुहूर्त तय किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल एवं सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे मां गंगा की डोली मुखबा के लिए रवाना होगी तथा भैया दूज के पावन पर्व पर 16 नवंबर को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर दोपहर सवा बारह बजे अभिजीत लग्न पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि इससे पूर्व मां यमुना के मायके खरशाली गांव से शनिदेव की डोली साढ़े सात बजे अपनी बहिन यमुना की डोली को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर मेष लग्न में बंद होंगे। रविवार को विजय दशमी पर्व पर बदरीनाथ धाम में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, तीर्थयात्रियों व हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने धाम के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की। रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने तिथि पर अपनी सहमति दी। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को सुबह 5.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया कैंसर की रोकथाम को कैन एप्प लॉन्च
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 26-Oct-20

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 16 जुलाई

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 15 जुलाई

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.