Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीर्थयात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखेगी सरकार: चंदन रामदास
  • देहरादून

तीर्थयात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखेगी सरकार: चंदन रामदास

RNS INDIA NEWS 03/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। यात्रा में बसों की कमी दूर करने के लिए इस बार बाहरी राज्यों की 350 बसें आरक्षित की जाएगी। प्रत्येक चेक पोस्ट पर हाईटेक यात्री सुविधा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि वाहन चेकिंग के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
सोमवार को एआरटीओ परिसर में नवनिर्मित वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय के लोकार्पण के दौरान परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने यह बात कही। कहा कि चारधाम यात्रा हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। बीते वर्ष 47 लाख श्रद्धालु यहां आए थे। इस बार यह संख्या 50 लाख को पार करने का अनुमान है। लिहाजा तीर्थयात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अत्याधिक भीड़ के कारण बसों की की परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने वाहनों में लगने वाले उपकरण के महत्व की भी जानकारी दी। कहा कि 12 अप्रैल को सभी परिवहन कंपनियों और एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली जाएगी। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य का जिम्मा राज्य के स्वास्थ्य विभाग पर रहेगा। यात्रियों की जान माल की सुरक्षा पहली प्राथमिकता रहेगी।
मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि ऋषिकेश में नगर निगम प्रशासन यात्री सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रखेगा। मौके पर आरटीओ दून सुनील शर्मा, एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी, कर अधिकारी अनिल कुमार, रोटेशन अध्यक्ष संजय शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज ध्यानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडलाध्यक्ष सुमित पंवार, प्यारेलाल जुगरान, यशपाल राणा, योगेश उनियाल, विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
Next: आईटी पार्क मामले में आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.