Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में 160 प्रधान और 874 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
  • चमोली

चमोली में 160 प्रधान और 874 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

RNS INDIA NEWS 27/08/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   चमोली जनपद में सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के क्रम में प्रधान ग्राम पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायतों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसके तहत बुधवार को जनपद के 160 प्रधान ग्राम पंचायतों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी दौरान जनपद के 874 सदस्य ग्राम पंचायतों ने भी शपथ ली।
जिला पंचायती राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में कुल 615 प्रधान ग्राम पंचायत के पदों के सापेक्ष 609 ग्राम प्रधान पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। जिनमें से जनपद में 167 ग्राम पंचायतें ही संगठित हो पाई हैं। जहां प्रधान ग्राम पंचायत सहित न्यूनतम दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित होते हैं, उन्हें संगठित ग्राम पंचायत कहा जाता है। ऐसे में बुधवार को 160 प्रधानों और 874 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि जनपद की अन्य 7 संगठित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को कतिपय कारणों से शपथ नहीं दिलाई जा सकी है। शीघ्र पुनः कार्यक्रम निर्धारित कर शेष ग्राम प्रधानों को भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को दशोली ब्लॉक के 20, ज्योतिर्मठ के 7, पोखरी के 16, नंदानगर के 4, कर्णप्रयाग के 23, गैरसैंण के 29, नारायणबगड़ के 30, थराली के 19, देवाल के 12 प्रधानों ने शपथ ग्रहण की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने खारिज की गढ़वाल मंडल विकास निगम की याचिका
Next: 117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.