Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चलता पंखा गिरने से छात्र घायल
  • हरिद्वार

चलता पंखा गिरने से छात्र घायल

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

रुड़की।  अटल उत्कृष्ट आदर्श स्कूल (राजकीय इंटर कॉलेज) में चलता हुआ पंखा अचानक गिर गया। इससे एक छात्र चोटिल हो गया। पंखा छोटा होने और धीमी गति में चलने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पंखा गिरने से अफरातफरी मच गयी। राजकीय इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट आदर्श स्कूल का दर्जा दिया गया है। इस सत्र में अंग्रेजी माध्यम से यहां पढ़ाई चल रही है। गुरुवार को कक्षा दस की क्लास चल रही थी। बताया गया कि उस वक्त कक्षा में शिक्षक नहीं थे और छात्र बैठे हुए थे। अचानक से चलता हुआ पंखा नीचे गिर गया। छात्र जब तक हट पाते तब तक एक छात्र को चोट लग गई। शोर सुनकर शिक्षक कक्षा में पहुंचे और छात्र को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। कक्षा में पंखा गिरने की सूचना से विभाग में हलचल मच गयी। सूचना पर खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्र को अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया। उन्होंने छात्र से बातचीत भी की। बताया कि पंखा छोटा था और धीमी गति से चल रहा था। इसके बाद स्कूल में शिक्षकों के साथ बैठक की। अटल उत्कृष्ट स्कूल घोषित होने के कारण स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। खंड शिक्षाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखने के आदेश दिए। जहां निर्माण चल रहा है बच्चों को वहां से दूर रखने, सभी पंखों के नट बोल्ट आदि देखने, जहां निर्माण के दौरान खुली बिजली की तार है उस जगह से बच्चों को दूर रखने को कहा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुजारी की तलाश में गंगनहर में तलाशी अभियान चलाया
Next: एक ही रात में स्कूल और दो फैक्ट्रियों में चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.