Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चाकू की नोक पर घर में घुसकर छात्रा से दुराचार
  • हरिद्वार

चाकू की नोक पर घर में घुसकर छात्रा से दुराचार

RNS INDIA NEWS 28/02/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  घर में सो रही छात्रा को चाकू की नोक पर आतंकित कर उसके साथ दुराचार किया गया। किसी से घटना के संबंध में बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता द्वारा घटना से परिजनों को अवगत कराया गया तो परिजनों ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल चार आरोपियों के खिलाफ दुराचार, पोक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। जो की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पीड़ित का कहना है कि 19 फरवरी की रात्रि करीब बारह बजे एक आरोपी दीवार फांद कर उनके घर में आ गया तथा घर के एक कमरे में सो रही उनकी पुत्री को चाकू की नोक पर आतंकित करते हुए बाहर ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुराचार किया। किसी से भी घटना के संबंध में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सुबह करीब पांच बजे बदहवास अवस्था में किशोरी अपने घर लौटी तथा उसने पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने आरोपी के परिजनों से इस संबंध में शिकायत की तो आरोपी उनके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप, पंकज, राकेश तथा अंकित सभी निवासी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की है। पीड़ित छात्रा को अभिरक्षा में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Next: मृनाल का गढ़वाली गीत ‘मेरी छैला’ हुआ रिलीज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.