Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चक्रवाती तूफान तौकते का कुमाऊं में भी दिखने लगा असर
  • नैनीताल

चक्रवाती तूफान तौकते का कुमाऊं में भी दिखने लगा असर

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

नैनीताल। पश्चिमी तटों पर तांडव कर रहा चक्रवाती तूफान तौकते का असर अनुमान के एक दिन पहले ही तराई-भाबर तक दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कुमाऊं के तमाम जिलों में मंगलवार से इसके असर का अनुमान था। मगर, तौकते ने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी। इस वजह से हल्द्वानी समेत तमाम क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम के करवट लेने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा का प्रवाह 2.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा रहा। डॉ. सिंह ने बताया कि तौकते काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल के बाद महाराष्ट्र को अनुमानित समय से पहले कवर कर ये आगे बढ़ गया। यही वजह है कि इसका असर एक दिन पहले हल्द्वानी समेत कुमाऊं के तमाम हिस्सों में देखने को मिला। सोमवार भी बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। हल्द्वानी में फिलहाल ऐसे आसार नहीं दिख रहे हैं। हो सकता है पहाड़ में बारिश होने की वजह से बूंदाबांदी हो जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाढ़ सुरक्षा को 40 लाख रुपया स्वीकृत
Next: चोरों ने उड़ायी घर के बाहर खड़ी कार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.