Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी
  • देहरादून

चकराता सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज के बाद शुक्रवार देर रात से चकराता बाजार सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। इससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड के आगोश में आ गया है। यह सीजन की सातवीं बर्फबारी है। चकराता क्षेत्र में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ। बुधवार को जमकर बारिश होने के बाद गुरुवार को भारी ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार दिन में मौसम साफ रहने से लोगों को गुनगुनी धूप ने राहत दी। लेकिन शाम होते होते एक बार फिर बादलों ने आसमान को घेर लिया। देर रात चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। शनिवार को भी लोगों को मौसम से राहत नहीं मिल पाई। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे के आसपास चकराता की ऊंचाई वाली पहाड़ियों लोखंडी, देवबन, मोयला टॉप, मुंडाली, व्यास शिखर, चोरानी, कोटी कनासर आदि जगहों पर रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रही। इससे इन क्षेत्रों में 3 से 4 इंच तक बर्फ की मोटी चादर जमा हो गई, जबकि कई इलाकों में पहले गिरी बर्फ अभी तक नहीं पिघल पाई है। चकराता बाजार में भी लगातार बजरी व बर्फ के फोहे पड़ रहे हैं। अभी तक यहां बर्फ जम नही पाई है। दोपहर एक बजे के करीब कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन कुछ ही देर में लोगों को मासूस होना पड़ा। बर्फबारी होने से चकराता-त्यूणी राजमार्ग पर आवाजाही कठिन हो गई है। इधर क्षेत्र का तापमान नौ डिग्री से गिरकर चार तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाराज रोडवेज कर्मियों का कार्य बहिष्कार रहा जारी
Next: औली से बदरीनाथ तक बर्फ ही बर्फ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.