Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गुलदार द्वारा कुत्ते पर हमला करने की घटना, दहशत का माहौल
  • हरिद्वार

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गुलदार द्वारा कुत्ते पर हमला करने की घटना, दहशत का माहौल

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांगर्त सुमन नगर में गुलदार द्वारा कुत्ते पर हमला करने का वीड़ियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। गुलद्वारा द्वारा कुत्ते पर हमले यह वीडियो सुमन नगर स्थित एक मार्ट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटना रात नौ बजे के आसपास की बतायी जा रही है। जिस समय की घटना है उस समय मार्ट खुला हुआ था और एक ग्राहक अंदर मौजूद था। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्राहक बाहर निकला तो कुछ नजर नहीं आया। लेकिन जब मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गयी तो एक गुलदार कुत्ते पर हमला कर पकड़ने की कोशिश करता दिखाई दिया। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार कुत्ता गुलदार की पकड़ से बचने में कामयाब होता है। सुमन नगर क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है और अभी वहां आबादी भी कम है। ऐसे में क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से लोगों में डर का माहौल है। रात के समय लोग घर से निकलते हुए डरने लगे हैं। गौरतलब है कि शिकार की तलाश में जंगली जानवरों के आबादी का रूख करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासतौर पर वन क्षेत्र से सटे इलाकों में जंगली जानवरों के विचरण करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में मनसा देवी पर्वतमाला से सटे भूरे की खोल से एक गुलदार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाबू हत्याकांड में दस हजार इनामी सहित दो गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 148 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
  • चगेठी में अवैध लीसा गढ़ान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 टिन लीसा जब्त
  • लमगड़ा में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.