Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार का हुआ एक्सिडेंट, देखभाल के बहाने पर्स ले भागा आरोपी
  • देहरादून

कार का हुआ एक्सिडेंट, देखभाल के बहाने पर्स ले भागा आरोपी

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
default featured image

देहरादून। आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास मेजर की डाक्टर पत्नी की कार का एक्सिडेंट हो गया। इस दौरान आसपास भीड़ जमा हो गई। वहां खड़ा एक आरोपी कार में बैठा और देखभाल के बहाने उनका पर्स चुराकर भाग निकला। महिला ने क्लेमनटाउन थाने में केस दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत जलाल ने बताया कि डाक्टर इफसा सिंह पत्नी मेजर अभिषेक कुमार निवासी बलवीर रोड ने तहरीर दी। कहा कि शनिवार को वह गाजियाबाद से दून आ रही थी। कार में उनके साथ उनके पिता सवार थे। आशारोड़ी चौकी के पास उनकी कार ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर इस दौरान भीड़ जुटी। एक अन्य कार का चालक वहां पहुंचा। वह देखने के बहाने कार में बैठा। इसके बाद अंदर से महिला पर्स चोरी कर लिया। उसमें आठ हजार रुपये नगदी, कैंटीन कार्ड और अन्य सामान था। आरोपी कार में आग लगने की बात कहते हुए मौके से भागा। लोगों ने पीछा करने की कोशिश की तो वह कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार में बैठकर सवार हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सोहन सिंह (33) निवासी टांडा, नगीना, जिला बिजनौर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवरी का काम करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेलंग की घटना को लेकर श्रीनगर के लोगों में रोष
Next: अल्मोड़ा जिले में 20 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.