
नई टिहरी। घनसाली तहसील के घुत्तु -गंगी मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सडक़ से नीचे वाली सडक़ में जा गिरी। जिससे पांच लोगों को चोट आई हैं। चोटिल हुये लोगों में एक पुरुष और चार महिला शामिल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग नई टिहरी से मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग घुत्तु से गंगी गांव जा रहे थे। कार अचानक पंजा मोड के पास अनियंत्रित हो गई। चोटिल हुये लोगों में भगवान सिंह निवासी लोम घुत्तु, मंजरी देवी, सुबधा देवी, बैशाखी देवी, आषाढ़ी देवी सभी निवासी घुत्तु हैं। सीएचसी घुत्तु में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर भेज दिया गया है।

