Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • शहर के चौराहों और आंतरिक सड़कों पर लगे साइन बोर्ड हुए खस्ताहाल
  • टिहरी

शहर के चौराहों और आंतरिक सड़कों पर लगे साइन बोर्ड हुए खस्ताहाल

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। नई टिहरी शहर को मास्टर प्लान की तर्ज पर विकसित किया गया है। शहर के अधिकांश क्षेत्र को ब्लॉक और सेक्टर में बांटा गया है। नगर के चौराहों और आंतरिक सड़कों पर लगे दिशा संकेत और साइन बोर्ड खस्ताहाल होने से बाहर से आने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। शहर में ब्लॉक और सेक्टरों में बने एक जैसे आवासों की पहिचान के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व़ राकेश सेमवाल ने वर्ष 2011-12 में नगर के चौराहों और आंतरिक सड़कों पर दिशा संकेत और साइन बोर्ड लगाए थे। ताकि बाहर से आने वाले सही पते पर पहुंच सके। लेकिन एक दशक से अधिक बीत जाने के बाद भी बोर्डों की न तो मरम्मत हो पाई और न ही उन्हें बदला गया है। गुजरते वक्त के साथ नगर क्षेत्र में लगे साइन बोर्ड की हालत खस्ताहाल हो गई है। अधिकांश बोर्डों में लिखे दिशा संकेत और साइन चिन्ह धुंधले पड़ चुके हैं। कई बोर्ड टूट गए हैं, और कई जंग खाकर टेढ़े-मेढ़े हो चुके हैं। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को तय जगह तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ का सहारा लेना पड़ता है। शहर में अधिकांश सरकारी और निजी भवन एक जैसे आकार के बने होने के कारण लोगों के लिए उनकी पहचान करना किसी चुनौती से कम नहीं है। अधिकांश बोर्डों पर राजनैतिक दलों के लोगों के साथ अन्य प्रकार की प्रचार-प्रसार के पोस्टर चस्पा किए जाने वह भी किसी काम के नहीं रह गए हैं। लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी नगर पालिका की ओर से शहर में लगे दिशा और साइन बोर्ड की मरम्मत और बदलने का प्रयास नहीं किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवाचार और तकनीक में महिलाओं की भूमिका पर मंथन
Next: राशिफल 28 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.