Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाकर इंश्योरेंश कंपनी से छह लाख रुपये हड़पने वाले दो गिरफ्तार
  • देहरादून

कार चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाकर इंश्योरेंश कंपनी से छह लाख रुपये हड़पने वाले दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
rns featured image new

विकासनगर। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली में कार चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाकर इंश्योरेंश कंपनी से छह लाख रुपये हड़पने और कार को अपने पास सुरक्षित रखकर उसको बेचने की योजना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की एक कार विकासनगर क्षेत्र में घूम रही है। इस पर पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया। शनिवार देर रात को पुलिस ने विकासनगर यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट के पास वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को बड़कोट के पास से पकड़ लिया। दिल्ली नंबर की एक कार यमुनोत्री की ओर से विकासनगर की ओर आ रही थी। एसआई दीपक द्विवेदी ने कार सवार लोगों से पूछताछ की। शक होने पर वाहन को चेक किया गया। वाहन के अंदर एचआर नंबर की प्लेट छुपाई हुई थी। नंबर प्लेट कार की थी। वाहन के चालक राकेश कुमार से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया कि उनका साथी राकेश मारवा है। यह गाड़ी उसी की है। वह मूलतः गुरुग्राम हरियाणा का रहने वाला है। उसके द्वारा इस गाड़ी को हमारे गांव में एक प्लॉट पर पिछले आठ महीने से ढक कर रखा हुआ था। तथा इस गाड़ी की चोरी की रिपोर्ट द्वारका नई दिल्ली पर मार्च 2021 में लिखाई गई थी। इस गाड़ी का मालिक गाड़ी को लेने के लिए दिल्ली से विकास नगर आया हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर राकेश मारवा को विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जांच पड़ताल और पूछने पर उसके द्वारा बताया कि यह गाड़ी उसकी मां विजय मारवा के नाम पर है। बताया कि मार्च 2021 में उक्त कार के चोरी की योजना बनाई। बताया कि दिल्ली द्वारका थाने में उसने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद कार को उसने बड़कोट में छिपा दिया था। जिससे कार का इंश्योरेंश क्लेम लिया जा सके। कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जब कार का पता नहीं चला और उसने इंश्योरेंश कंपनी में क्लेम कर छह लाख रुपये इंश्योरेंश कंपनी से ले दिए। उसके बाद अब वह उक्त कार को बेचना चाहता था। लेकिन पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने राकेश मारवा पुत्र सुभाष चंद्र मारवा निवासी बी 63 सेक्टर 12 द्वारका नई दिल्ली और राकेश कुमार पुत्र नयन सिंह निवासी ग्राम टोली बड़कोट पोस्ट ऑफिस लांघा थाना विकासनगर को गिरफ्तार किया है। सीओ विकासनगर वीडी उनियाल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर धोखाधड़ी करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरीश रावत वानप्रस्थ आश्रम में जीवन यापन कर रहे हैं: धामी
Next: भाजपा प्रत्याशी पुंडीर ने किया आरकेडिया क्षेत्र में जनसंपर्क

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.