Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा प्रत्याशी पुंडीर ने किया आरकेडिया क्षेत्र में जनसंपर्क
  • देहरादून

भाजपा प्रत्याशी पुंडीर ने किया आरकेडिया क्षेत्र में जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 30/01/2022
rns featured image new

जनता के विकास के लिए हमेशा काम करना मेरा लक्ष्य:  पुंडीर

विकासनगर। सहसपुर के विधायक और भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने आरकेडिया क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पिछले पांच सालों में उन्होंने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में हर गांव तक सड़क, बिजली पानी पहुंचाने का काम किया। शिक्षा के क्षेत्र में कायाकल्प किया। भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर जनसपंर्क अभियान के तहतर रविवार को आरकेडिया क्षेत्र में पहुंचे। विधायक ने कहा कि अपने इस पांच वर्ष के कार्यकाल में सहसपुर में सड़कों का जाल बिछाया। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये। कहा कि जितने विकास कार्य किये गये उतने पहले कभी नहीं हुए। कहा कि उनका ध्येय एकमात्र जनता का विकास करना रहा है। जिसको वे आगे भी जारी रखेंगे। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की डबल इंजन और सहसपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार आयेगी। जिससे सहसपुर का चहुंमुखी विकास होगा। कहा कि सेलाकुई को नगर पंचायत का दर्जा दिलाकर सेलाकुई के विकास के लिए कई कार्य किये। कहा उनका प्रयास हमेशा क्षेत्र के विकास का रहा है। जनता ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसका पूरा सम्मान किया और जनहित के लिए पूरे पांच वर्ष तक अनेकानेक विकास कार्य किये। इस दौरान विधायक पुंडीर ने वार्ड 92 के अंतर्गत श्यामपुर, केहरि गांव व वार्ड 93 के अन्तर्गत ग्राम बनियावाला, गोरखपुर, नन्दन एन्क्लेव, सुमेरु विहार में जनसंपर्क किया। विधायक के साथ इस दौरान बीना रतूड़ी, गोविंद गुसाईं, जीवन रावत, सुरेंद्र नेगी, ताजबर नेगी, दरबान सिंह बिष्ट, अशीष गुसाईं, वीरेंद्र उनियाल, पवन रावत, दिनेश ध्यानी, मनोज बोहरा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करवाकर इंश्योरेंश कंपनी से छह लाख रुपये हड़पने वाले दो गिरफ्तार
Next: कांग्रेस ने 20 सालों में चकराता के विकास हेतु कुछ नहीं किया: नौटियाल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.