Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कनाडा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 15 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

कनाडा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 15 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कनाडा का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर इमीग्रेशन का काम करने वाले व्यक्ति ने ग्राम नजीमाबाद के युवक से 15 लाख की ठगी की। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने यूपी के थाने में पीड़ित के खिलाफ जालसाजी का केस भी दर्ज करा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी और उसके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की है। नजीमाबाद निवासी शेर सिंह के बेटे प्रिंसपाल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसे विदेश जाना था, इसलिए इमीग्रेशन का काम करने वाले बिलासपुर के एक व्यक्ति से संपर्क किया। 25 नबंवर को उसने किच्छा आकर प्रिंसपाल से 15 लाख रुपये में चालीस दिन में कनाडा का वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया। प्रिंसपाल ने उसे अपने कागजात और दो लाख रुपये दे दिये। बाकी रकम काम होने के बाद देनी थी। 15 जनवरी को आरोपी ने प्रिंसपाल को फोन पर कनाडा का वीजा लगने की जानकारी दी। 20 जनवरी को प्रिंसपाल ने उसे तीन लाख रुपये दे दिये। 2 फरवरी को उसने प्रिंसपाल को बताया कि उसका पासपोर्ट कहीं खो गया है। प्रिंसपाल ने अपना दूसरा पासपोर्ट बनाकर उसे दे दिया। 12 मार्च को प्रिंसपाल ने उस व्यक्ति के कहने पर उसके एक साथी के खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। 4 अप्रैल को उसने प्रिंसपाल को घर बुलाया। यहां प्रिंसपाल ने एक लाख तीस हजार रुपये देकर अपना पासपोर्ट और कनाडा का वाया कैरो (इजिप्ट) टिकट प्राप्त कर लिया। 5 अप्रैल को प्रिंसपाल दिल्ली से फ्लाइट पकड़ कर कैरो पहुंच गया।
कैरो में कनाडा के लिए फ्लाइट चेकइन करने के दौरान प्रिंसपाल के वीजा संबधित पेपर फर्जी बताकर उसे रोक दिया गया। प्रिंसपाल ने तब आरोपी से संपर्क किया। तब उसने बाकी 70 हजार रुपये की मांग की। प्रिंसपाल के पिता आरोपी के घर 70 हजार रुपये दे आये। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सअप पर दूसरे पेपर भेजकर भरोसा दिया कि प्रिंसपाल दूसरी फ्लाइट पकड़कर कनाडा जा सकता है। दोबारा चेकइन के दौरान भी वीजा संबधित पेपर फर्जी पाए गए। उसके बाद प्रिंसपाल वापस लौट गया। व्हाट्सअप पर भेजे गये पेपर की जांच के बाद पता चला कि सभी पेपर फर्जी बनवाए गए थे। प्रिंसपाल ने आरोप लगाया कि रकम मांगने पर आरोपी ने यूपी के थाना खजुरिया में उसके खिलाफ जालसाजी के केस दर्ज करा दिया है। प्रिंसपाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5752 छात्रों ने दी गढवाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा
Next: झमाझम बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.