Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कनाडा भेजने के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

कनाडा भेजने के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। क्षेत्र के युवक से कनाडा भेजने के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। कृपाल सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी वार्ड 3 आवास विकास गुरुद्वारे के निकट किच्छा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कहा वह नवंबर 2018 में घूमने के लिए पंजाब के होशियारपुर गया था। वहां उसकी मुलाकात जगदीश लाल निवासी ग्राम लंबड़ा थाना बुलवाल जिला होशियारपुर पंजाब से हुई। जगदीश ने उसे बताया उसका पुत्र इकबाल सिंह वर्तमान में इंडोनेशिया में रह रहा है। इकबाल इंडोनेशिया से ही लोगों को वर्क वीजे पर कनाडा भेजता है। इस पर वह अपने छोटे भाई सुखवंत सिंह और रूपिंदर सिंह को वर्क बीजा पर कनाडा भेजने के लिए तैयार हो गया। जगदीश ने दोनों को वैध तरीके से कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये का खर्चा बताया। उसने दो लाख रुपये नगद और शेष 18 लाख रुपये खाते से भेजने की बात कही। कहा सुखवंत और रूपिंदर 12 दिसंबर 2018 को इंडोनेशिया पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात इकबाल और जसकरन सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी कानोड़ी रोड पत्तीबाम्बू गांव टांडा थाना कोटभाऊ जिला मुक्तसर से हुई। उन्होंने कागज तैयार होने पर कनाडा भेजने की बात कही। करीब एक महीने बाद इकबाल ने सुखवंत और रूपिंदर को कागजात तैयार होने और शेष रुपये खाते में डालने को कहा। रकम मिलने के बाद इकबाल ने कनाडा की टिकटें कंफर्म नहीं हो पाने और उन्हें वापस इंडिया जाने को कहा। कुछ दिनों बाद वीजा की जांच कराने पर पता चला इकबाल द्वारा फर्जी वीजा तैयार कर दिया है। इस पर उन्होंने फोन कर जगदीश और इकबाल सिंह से 20 लाख रुपये वापस मांगे तो दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर पैसे देने से इंकार कर दिया। इधर, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शॉर्ट सर्किट से दो मकान जलकर राख
Next: उत्तराखंड में एक सप्ताह में मिले 5765 मरीज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.