Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में एक सप्ताह में मिले 5765 मरीज
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक सप्ताह में मिले 5765 मरीज

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना के 5765 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण की स्थिति एक बार फिर पिछले साल सितम्बर की स्थिति में पहुंच गई है। कोरोना काल के 56 वें सप्ताह के दौरान राज्य में 5765 नए मरीज मिले हैं। हालांकि इस सप्ताह के दौरान राज्य में अभी तक सर्वाधिक मरीजों की कोरोना जांच की गई है। इस सप्ताह में राज्य में कुल दो लाख 39 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 1819 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जबकि 27 मरीजों की अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिछले 12 सप्ताह के दौरान राज्य में मौत का यह आंकड़ा सर्वाधिक है। विदित है कि इस साल 15 मार्च के बाद से राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा था और पिछले सप्ताह में इसमें भारी तेजी आई है। यदि संक्रमण की स्थिति यही रही तो आने वाले दिनों में राज्य के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। राज्य में अब सभी तरह की गतिविधियां खुल चुकी हैं और इसका असर संक्रमण पर पड़ रहा है। राज्य में अधिकांश मरीज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जैसे मैदानी जिलों में मिल रहे हैं। राज्य की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इन्ही मैदानी जिलों में रहता है। ऐसे में सरकार के लिए लगातार चिंता बढ़ रही है। सोशियल डेवलपमेंट ऑफ कम्युनिटीज फाउंडेशन के अनूप नौटियाल का कहना है कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है और संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल कारगर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनाडा भेजने के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट 11 अप्रैल: 1333 संक्रमण के नए मामले

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.