Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शॉर्ट सर्किट से दो मकान जलकर राख
  • बागेश्वर

शॉर्ट सर्किट से दो मकान जलकर राख

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर के मनाखेत ग्राम पंचायत में दोमंजिला दो मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड में दो परिवारों को मकान के अलावा डेढ़-डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी। राजस्व पुलिस क्षेत्र डंगोली के अंतर्गत मनाखेत ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रीठा निवासी मोहन चंद पुत्र थिक चोई व किशन चंद पुत्र अमर चंद के दोमंजिला मकान में गत रात्रि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दोनों के मकान आपस में चिपके हुए हैं। घटना के समय दोनों के परिवार बगल में स्थित अन्य मकान में सोए हुए थे। मध्य रात्रि में परिवार के किसी सदस्य के बाहर आने पर उसने धुंआ उठता हुआ देखा, तब आग लगने का पता चला। हो-हल्ला मचाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण जाग गए। इसके बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। रातभर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सुबह तक आग पर बमुश्किल काबू पा लिया। यदि सजगता नहीं बरती गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों को मकान के अलावा डेढ़-डेढ़ लाख का नुकसान हो गया है। उन्होंने जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जल्द कार्रवाई की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड अस्पताल में लगी आग, चार की मौत
Next: कनाडा भेजने के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.