Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित पांच अन्य आरोपितों को किया दोषमुक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित पांच अन्य आरोपितों को किया दोषमुक्त

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
default featured image

देहरादून। शक्तिमान प्रकरण में मुख्य मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह की अदालत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित पांच अन्य आरोपितों को दोषमुक्त करार दिया है।  शिकायतकर्ता रविंदर सिंह (पुलिस के घुड़सवार) ने 15 मार्च, 2016 को तहरीर दी थी कि 14 मार्च को वह विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा चौराहे पर ड्यूटी पर थे। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का एक जलूस पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व भाजपा के तत्कालीन विधायक गणेश जोशी कर रहे थे।
इस दौरान गणेश जोशी, प्रमोद बोरा, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, अभिषेक और राहुल रावत डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए सरकारी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप था कि इस दौरान शक्तिमान घोड़े के पांव पर डंडे से प्रहार किया गया, जिससे वह दिव्यांग हो गया। इलाज के दौरान घोड़े की मौत हो गई। इस मामले में नेहरू कालोनी थाने की पुलिस की ओर से पांचों लोग के खिलाफ बलवा, मारपीट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में गणेेश जोशी और प्रमोद बोरा को 19 मार्च को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। हालांकि 22 मार्च को उन्हें जमानत भी मिल गई थी।
इस मामले में पुलिस की ओर से 16 मई, 2016 को कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया। अदालती कार्रवाई के बीच अक्टूबर महीने में गृह विभाग की ओर से जोशी के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आदेश जारी किया। पांच साल कोर्ट में केस चलने के दौरान बचाव पक्ष से चार गवाह, वहीं अभियोजन पक्ष से 18 गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयानों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि गणेश जोशी ने डंडे से घोड़े के मुंह की ओर प्रहार किया। भीड़ के दौरान घोड़ा अनियंत्रित होकर पीछे की ओर हुआ और वहीं सड़क पर लगे लोहे के एंगल से टकराने से उसकी पिछली टांग टूट गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल व सुनील राघव ने बताया कि शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से कोर्ट में दिए बयान विरोधाभासी थे, जिसके कारण कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉडर्ना-फाइजर ने भारत में टीके की सप्लाई के लिए रखीं कई शर्तें, केंद्र सरकार ने किया इनकार
Next: किटी संचालक ने कई महिलाओं से करीब साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.