Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीओ बुग्गावाला मठपाल का निधन
  • अल्मोड़ा
  • हरिद्वार

सीओ बुग्गावाला मठपाल का निधन

RNS INDIA NEWS 02/09/2020
rns featured image new

हरिद्वार। अचानक तबीयत बिगडऩे से सीओ बुग्गावाला प्रकाश चंद्र मठपाल का निधन हो गया। सीओ के निधन के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। हरिद्वार पुलिस ने रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ सीओ को हरिद्वार से अंतिम विदाई दी जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को परिवार वाले पैतृक गांव द्वाराहाट के लिए रवाना हो गए। मूल रूप से गांव मठपाल खोला द्वाराहाट रानीखेत अल्मोड़ा के रहने वाले पीसी मठपाल हरिद्वार भेल क्षेत्र में रहते थे बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने पर परिजन उन्हें सिडकुल के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीओ के निधन की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय समेत आला अफसर अस्पताल पहुंच गए। सीओ के पार्थिव देह को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रोशनाबाद पुलिस लाइन ले जाया गया जहां अफसरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीसी मठपाल हरिद्वार नगर कोतवाली रानीपुर समेत तमाम कोतवाली के प्रभारी रहे हैं।
पीसी मठपाल वर्ष 1990 में सब इंस्पेक्टर के तौर पर भर्ती हुए थे वर्ष 2009 में वह इंस्पेक्टर के पद पर प्रोनत हुए थे। और इसी वर्ष मई माह में सीओ रैंक पर प्रोन्नत हुए थे और तब से वह सीओ बुग्गावाला की जिम्मेदारी संभाल रहे थे । सीओ पीसी मठपाल अपने पीछे पत्नी अनुराधा और दो बेटे हिमांशु और प्रशांत को छोड़ गए हैं। जिले के एसएसपी एसपी सिटी समेत तमाम चीजों के अलावा पीसी मठपाल के साथ काम कर चुके कई रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी उन्हें हरिद्वार में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। शाम को उनके पार्थिव शरीर को हरिद्वार से राजकीय सम्मान के बाद रवाना किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार का अहम फैसला, 118 मोबाइल ऐप बैन
Next: 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.