Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बस से तस्करी किया जा 380 टिन अवैध लीसा पकड़ा, 01 तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

बस से तस्करी किया जा 380 टिन अवैध लीसा पकड़ा, 01 तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बस से ले जाया जा रहा अवैध लीसा पकड़ा है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वहीं बस चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीमों को निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देश के क्रम में एसओजी अल्मोड़ा व सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार सुबह दौलाघट तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान बस संख्या यूके 02पीए -0104 को चेक किया गया, जिससे 380 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ। बस का चालक प्रदीप जोशी निवासी लालकुआं मौके से फरार हो गया‌। वहीं चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति राकेश पांडे (27 वर्ष) पुत्र कैलाश चंद पांडे निवासी ग्राम बांसतोली थाना कांडा जिला बागेश्वर को मौके से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सोमेश्वर में धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राकेश पांडे ने पूछताछ में बताया कि यह लीसा महेंद्र सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा तथा विक्रम बोरा निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा का है। हमसे उन्होंने गोविंदपुर दौलाघट से लीसा भरकर बरेली यूपी ले जाने को कहा है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह, एसओजी प्रभारी अल्मोड़ा कुंदन सिंह रौतेला, वीरेंद्र चंद्र राय, राजेश भट्ट, मोहम्मद यामीन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय जुलूस के दौरान उत्पात मचाने वाले पांच आरोपी जेल भेजे
Next: गर्भवती महिला से चेन स्नेचिंग, टी शर्ट और सैंडो में थे लुटेरे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.