Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विजय जुलूस के दौरान उत्पात मचाने वाले पांच आरोपी जेल भेजे
  • हरिद्वार

विजय जुलूस के दौरान उत्पात मचाने वाले पांच आरोपी जेल भेजे

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। विजय जुलूस निकालने के दौरान उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। मामले में शहर चौकी प्रभारी की ओर से तीन नामजद तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पहले एक मुकदमा एक महिला की तहरीर पर दर्ज हो चुका है। दोनों मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें चालान करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। रविवार की रात को कुछ लोगों ने डीजे सिस्टम के साथ विजय जुलूस निकाला था। जिसके चलते उनके द्वारा काफी हुड़दंग मचाए जाने के आरोप हैं। इस मामले में मानक चौक निवासी संगीता नामक महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसकी कार्रवाई जारी है। सोमवार की शाम शहर चौकी प्रभारी नवीन नेगी की ओर से एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा गया है कि रविवार की देर शाम हुई घटना के बाद वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए गश्त कर रहे थे। तब उन्हें विभिन्न स्थानों पर मालूम हुआ कि आरोपियों ने किस प्रकार से शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया है। उनके द्वारा छानबीन किए जाने पर पता चला कि आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया है। उनके द्वारा तीन लोगों को नामजद किया गया। अन्य अज्ञात बताए गए हैं। संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों में वांछित कुल पांच आरोपियों जावेद, शोएब तथा जुऐब निवासी मोहल्ला सराय अजीज अन्य अज्ञात बताए गए हैं।

इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर था। शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया गया है। जिसके चलते पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए दोनों मुक़दमों में वांछित पांच आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शोएब, जुऐब निवासी मोहल्ला सराय अजीज मंगलौर, साकिब, सनाउल्लाह तथा दिलनवाज निवासी मोहल्ला मिर्दागान मंगलौर बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अलग से टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम के नाम पर खुले बैंक एकाउंट सीज करने की मांग
Next: बस से तस्करी किया जा 380 टिन अवैध लीसा पकड़ा, 01 तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.