Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • बुजुर्ग दंपति को बीच रास्ते पर बस से उतारने से पेंशनर्स खफा
  • चम्पावत

बुजुर्ग दंपति को बीच रास्ते पर बस से उतारने से पेंशनर्स खफा

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

चम्पावत। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने रोडवेज कर्मचारी की अभद्रता को लेकर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने बुजुर्ग दंपति को बीच रास्ते पर छोड़ने पर स्टेशन प्रभारी, एजीएम, सीएम और डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। सोमवार को ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी और महामंत्री बची सिंह रावत के नेतृत्व में ज्ञापन भेजा गया। बताया कि 26 नवबंर को शाखा खेतीखान के अध्यक्ष 88 साल के बुजुर्ग सीएल वर्मा अपनी पत्नी भगवती वर्मा के साथ हल्द्वानी से लोहाघाट डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3267 से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। टनकपुर में बस के कुछ देर रुकने पर बुजुर्ग वर्मा फल खरीदने के लिए बाहर गए। इसी दौरान चालक उन्हें टनकपुर छोड़कर बस लेकर निकल गया। बुजुर्ग की पत्नी रोडवेज चालक और परिचालक को बस रोकने की दुहाई देते रहीं। काफी देर चिल्लाने के बाद बस्तिया के पास चालक ने बस रोककर उनकी पत्नी को भी बस से उतार दिया। बमुश्किल बुजुर्ग पत्नी फिर सामान का बोझ ढोकर रोडवेज पहुंचीं। पेंशनर्स ने इस हरकत पर गहरी नाराजगी जताकर परिचालक और चालक पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर कृष्ण चन्द्र पुनेठा, बीडी राय, केडी गड़कोटी, लक्ष्मी दत्त उप्रेती आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 72.43 लाख की लागत से बनेगा भारत-नेपाल सीमा पर भव्य मैत्री गेट
Next: वाहन सवार और राहगीर बाल-बाल बचे

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.