Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीटेक की छात्रा ने की खुदकुशी, लिखा मैं जिंदगी से परेशान हूं…
  • देहरादून

बीटेक की छात्रा ने की खुदकुशी, लिखा मैं जिंदगी से परेशान हूं…

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
rns featured image new

देहरादून। मध्यप्रदेश की छात्रा ने दून में फांसी के फंदे में लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने परेशान होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी के मुताबिक पीथमपुर धार, मध्य प्रदेश निवासी देवांशी प्रमुख 22 पुत्री हरदास प्रमुख देहरादून के डीआईटी कॉलेज से बी-टेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी। वह तृतीय वर्ष की छात्रा थी और दून के नेशविला रोड स्थित एक मकान में वह किराये पर रहती थी।
घटना का पता शनिवार की सुबह चला, जब छात्रा के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा फांसी के फंदे में लटकी हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि सुसाइड नोट में खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। बल्कि छात्रा ने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। माता पिता को लेकर भी कुछ बातें छात्रा ने लिखी है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की सीएम से भेंट
Next: दो राहगीरों को टक्कर मारने के बाद पलटा श्रद्धालुओं का वाहन, दो की मौत, 10 श्रद्धालु घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.