Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्रांच का अधिकारी और पत्रकार बताकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

ब्रांच का अधिकारी और पत्रकार बताकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

देहरादून। खुद को साइबर ब्रांच का अधिकारी और पत्रकार बताकर दो युवक जबरन एक स्पा सेंटर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने सेंटर का वीडियो बनाया और अब वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर संचालिका से डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। स्पा सेंटर की संचालिका के इस आरोप पर वसंत विहार थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

वसंत विहार थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान के अनुसार, शिकायतकर्ता राशि निवासी मेहूंवाला ने बताया कि उनका जीएमएस रोड पर सनसाइन स्पा के नाम से स्पा सेंटर है। उनका आरोप है कि इसी 21 अक्टूबर की शाम को जावेद मलिक और वीरेंद्र नाम के दो शख्स स्पा सेंटर में आए। जावेद ने खुद को पत्रकार और विरेंद्र ने दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रांच का अधिकारी बताया।

स्पा सेंटर में घुसते ही वह गालीगलौज करने लगे और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस घटना के वक्त राशि सेंटर में मौजूद नहीं थीं। वहां सिर्फ मोहित नाम का कर्मचारी था। इसके अगले दिन 22 अक्टूबर को जावेद व विरेंद्र दोबारा सेंटर में पहुंचे और स्पा सेंटर में बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। वीडियो वायरल न करने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर सेंटर को सील करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपितों ने दो दिन में 100 से अधिक बार फोन करके परेशान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठगी का नया तरीका: पुरानी किताबों को बेचने के चक्कर में छात्र ने गंवाए 80 हजार
Next: ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.