Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने जाना मंदिरों का हाल
  • चमोली

बीकेटीसी अध्यक्ष ने जाना मंदिरों का हाल

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय पंचबदरी-पंचकेदार कल्पेश्वर मंदिर दर्शन को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति और दानी दाता के सहयोग से डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहे श्री भविष्य बदरी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने ध्यान बदरी उर्गम में मुख्य सड़क मार्ग में मंदिर की ओर से गेट निर्माण का अनुरोध किया और हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग की।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। केदारनाथ धाम के पश्चात अब श्री बदरीनाथ धाम में मौजूद रहकर अयात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा कर रहे हैं। मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं समिति पदाधिकारी उनके साथ हैं । मंदिर समिति अध्यक्ष मंदिर समिति के निकटवर्ती अधीधस्थ पंच बदरी-पंचकेदार मंदिरों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिये फीडबैक ले रहे हैं। अध्यक्ष ने पंचबदरी में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित प्रसिद्ध श्री भविष्य बदरी तपोपन, ध्यान बदरी उर्गम, पंचम केदार श्री कल्पेश्वर के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर स्थानीय लोगों की मांगों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। मंदिर समिति अध्यक्ष का ध्यान बदरी उर्गम पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। मंदिर क्षेत्र में सोलर लाइट लगवाने, मुख्य सड़क मार्ग पर स्वागत द्वार बनाने की मांग की गयी। ग्राम पंचायत यारी हेणा प्रधान मनोज सिंह नेगी ने हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग के डामरीकरण करने की मांग की। इसके बाद मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय पंचम केदार श्री कल्पेश्वर दर्शन को पहुंचे, जहां पर मंदिर समिति पदाधिकारियों का कल्पेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा स्वागत किया। कल्पेश्वर प्रबंधन समिति तथा युवक मंगल दल अध्यक्ष अवतार सिंह पंवार ने मंदिर समिति अध्यक्ष से श्री कल्पेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की। कल्पेश्वर मार्ग को दुरुस्त कराने का भी अनुरोध किया। जिस पर अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि शीघ्र पंचबदरी-पंच केदार मंदिरों के लिए यथासंभव सहायता एवं सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, मंदिर समिति के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत: डा. धन सिंह
Next: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 20 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.