
देहरादून(आरएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर देहरादून की ओर से महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत के नेतृत्व में शनिवार को इंदिरा नगर स्थित रॉयल इन पैलेस में हुए ‘युवा संवाद’ में युवाओं ने प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कैंट विधायक सविता कपूर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। संवाद सत्र के दौरान युवाओं ने ऋषिकेश बाईपास पर पेड़ों की कटाई, प्रदेश में मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी, जंतर-मंतर पर देशविरोधी गतिविधियों, पलायन और नशाखोरी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल रखे।प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि युवाओं की जागरूकता और राष्ट्रहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा भाजपा उनकी हर जायज चिंता के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और अवसरों का विस्तार कर रही है। विधायक सविता कपूर ने भी युवाओं का स्वागत करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम का संयोजन वैशाली बंसल और सहसंयोजन प्रदीप रावत ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री शुभम सिमल्टी, प्रदेश मीडिया संयोजक संजय तोमर, कार्यक्रम संयोजक वैशाली बंसल, सह संयोजक प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष नीरज रतूड़ी, अनुराज क्षेत्री एवं स्पर्श तलवार समेत भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी तथा युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

